हिन्दी वर्णमाला प्रश्नोत्तरी Hindi grammer questions

1.  वर्णों के समूह को क्या कहते हैं ?

  • (A) समूह शब्द
  • (B) संयुक्त शब्द
  • (C) वर्णमाला
  • (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर - वर्णमाला



2. पवर्ग का उच्चारण स्थान है ?
  • (A) दन्त
  • (B) कण्ठ
  • (C) ओष्ठ
  • (D) मूर्धा

उत्तर - ओष्ठ



3. चवर्ग का उच्चारण स्थान है ?
  • (A) तालु
  • (B) ओष्ठ
  • (C) कण्ठ
  • (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर - तालु



4. तवर्ग का उच्चारण-स्थान है ?
  • (A) मूर्धा
  • (B) दन्त
  • (C) ओष्ठ
  • (D) कण्ठ

उत्तर - दंत


5. क्ष्, त्र और ज्ञ ये तीनों कौन-सा व्यंजन है ?
  • (A) संयुक्त व्यंजन
  • (B) उष्म व्यंजन
  • (C) तवर्गीय व्यंजन
  • (D) इनमें से कोई नहीं


उत्तर - संयुक्त व्यंजन


6. हिन्दी के जिन वर्णों का उच्चारण करते समय केवल सांस का प्रयोग किया जाए उन वर्गों को कहते हैं .

  1.  अघोष
  2.  सघोष
  3.  अल्पप्राण
  4. महाप्राण


उत्तर - अघोष



7. य, र, ल, व व्यंजनों को कौन सा कहते हैं .

  1.  स्पर्श व्यंजन
  2. अन्तःस्थ व्यंजन
  3.  ऊष्म व्यंजन
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं


उत्तर - अन्तःस्थ व्यंजन


8. हिन्दी वर्णमाला में ऊष्म व्यंजन कौन कौन.से हाते हैं

  1. श, ष, स, ह
  2. त, थ, द, ध
  3. ट, ठ, ड, ढ
  4. च, छ, ज, झ


उत्तर -श, ष, स, ह



9. प्रयत्न के आधार पर ल वर्ण किस प्रकार की ध्वनि है

  1. उत्क्षिप्त
  2. प्रकंपित
  3. पार्श्विक
  4. इनमें से कोई नहीं


उत्तर - पार्श्विक


10.  हिन्दी तालव्य ध्वनियाँ हैं

  1.   च, छ, ज, झ
  2.   क, ख, ग, घ
  3.    त, थ, द, ध
  4.    ट, ठ, ड, ढ

उत्तर -  च, छ, ज, झ



11. श्श ध्वनि का उच्चारण स्थान है

  1.  ओष्ठय
  2.   तालव्य
  3.    दन्त
  4.    मूर्द्धा

उत्तर - तालव्य



12. निम्नलिखित में से ओष्ठ ध्वनि नहीं है.

  1.   फ  में
  2.    म  में
  3.  च  में
  4.    प  में

उत्तर - च में



13. कौन.सी ध्वनि अल्पप्राण है?

  1.  ध
  2.  थ
  3.  त
  4.  फ


उत्तर - त



14. हिन्दी की मूर्धन्य ध्वनियाँ हैं .

  1.  प, फ, ब, भ
  2.  त, थ, द,थ
  3.  ट, ठ, ड, ढ 
  4.  क, ख, ग, घ

उत्तर - ट, ठ, ड, ढ



15. पंचमाक्षर किसे कहते हैं?

  1.  क, ख, ग, घ, ङ 
  2.  च, छ, ज, झ,
  3.  ङ, ञ, ण, न, म
  4.  प, फ, ब, भ, म

उत्तर -ङ, ञ, ण, न, म


छत्तीसगढ़ और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हेतु हमसे जुड़े रहें और समस्त प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करें।।

Post a Comment

0 Comments